हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने शोध प्रबंध को किया स्वीकार, शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रंजना श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में पूरा किया शोध कार्य
दुर्ग के स्वास्थ्य केंद्रों में फफूंद पर शोध के लिए मानसी साहू को मिली पीएचडी की उपाधि
दुर्ग, शासकीय वाय.ए.टी. स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की शोध छात्रा मानसी वि. साहू को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध प्रबंध एरो-माइकोलॉजिकल स्टडीज इन प्राइमरी हेल्थ सेंटर्स ऑफ दुर्ग, छत्तीसगढ़ विषय पर प्रस्तुत किया था।
मानसी साहू ने अपना शोध कार्य शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग की प्राचार्य डॉ. रंजना श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में पूर्ण किया। मानसी साहू बालोद जिले के वार्ड क्रमांक-1 जगतरा की निवासी हैं। वे उच्च शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. कोमल सिंह शर्मा एवं वनिता शर्मा की सुपुत्री तथा पूर्व जनपद अध्यक्ष बालोद प्रेमलता साहू एवं धर्मेश साहू की पुत्रवधू हैं।
इस उपलब्धि पर उनके पति विक्रम भारतीय साहू, पुत्री गार्गी साहू, भाई विकास साहू, दीदी कंचन साहू, श्रेयांश एवं दिव्यांश सहित शर्मा एवं साहू परिवार के सदस्यों तथा इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Link : https://shricgnewscreator.com/mansi-sahu-brings-pride-to-balod-and-durg-awarded-a-phd-degree/








