राज्य शासन ने प्रशासनिक आधार पर जारी किया आदेश, अपर कलेक्टर की मिली जिम्मेदारी
भिलाई, छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भिलाई-चरोदा नगर निगम के आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत का तबादला कर दिया है। उन्हें सारंगढ़ में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 16 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजपूत को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है। वे वर्तमान में भिलाई-चरोदा नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें जिला प्रशासन में अपर कलेक्टर के रूप में दायित्व सौंपा गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में अन्य राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं।
Link : https://shricgnewscreator.com/bhilai-charoda-municipal-commissioner-dashrath-singh-rajput-has-been-transferred-he-has-been-posted-to-sarangarh/









