पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का हुआ भव्य स्वागत; कार्यकर्ताओं और युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
कांग्रेस की बाइक रैली में राम सूर्यवंशी की सक्रिय भूमिका, कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे हजारों कार्यकर्ता
भिलाई, कांग्रेस संगठन की एकजुटता और शक्ति प्रदर्शन के रूप में शुक्रवार को कुम्हारी टोल प्लाजा से भिलाई-चरोदा तक भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद चरोदा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित अन्य अतिथियों ने शिरकत की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और अतिथियों का फूल-मालाओं के साथ आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कुम्हारी टोल प्लाजा से शुरू हुई बाइक रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए भिलाई-चरोदा पहुंची। रैली के दौरान जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेताओं का स्वागत किया। हाथों में पार्टी के झंडे और नारों के बीच कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे मार्ग में कांग्रेसजनों की सक्रिय भागीदारी ने संगठन की एकजुटता का संदेश दिया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया। वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का भी भव्य स्वागत किया गया। सम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

इस अवसर पर चैतन्य बघेल, राकेश ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष आशीष वर्मा, मनीष बंछोर, भिलाई-चरोदा महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर, सुजीत बघेल, जिला महामंत्री एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र के जामगांव आर प्रभारी राम सूर्यवंशी, श्रीकांत वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल वर्मा, केकेसी के जिला अध्यक्ष भारती राम सूर्यवंशी, लक्ष्मी नारायण मारकंडे, केकेसी उपाध्यक्ष विजय पुरी, जिला महामंत्री शिवकुमार यादव, जिला मीडिया प्रभारी एवं महामंत्री ऋषि साहू, केकेसी भिलाई-चरोदा ब्लॉक अध्यक्ष जीतू श्रीवास्तव, ब्लॉक महामंत्री मुकेश साहू, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेसजनों ने संगठनात्मक एकता, आपसी समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का परिचय दिया। बाइक रैली और कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा उत्साह पूरे आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा।
Link : https://shricgnewscreator.com/congress-bike-rally-travels-from-kumhari-toll-plaza-to-bhilai-charoda-massive-turnout-at-party-workers-convention/








