दुर्ग में 14 जगहों पर पुलिस की नाकेबंदी, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 चालक पकड़ाए

Editor
By Editor 1 Min Read

150 पुलिस जवानों ने रातभर चलाया चेकिंग अभियान, मॉक ड्रिल से परखी त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था

दुर्ग, अपराधों की रोकथाम और संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए दुर्ग पुलिस ने 27 एवं 28 नवंबर की दरमियानी रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक शहर के 14 अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की गई। अभियान में करीब 150 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहे।

चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। अभियान में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच भी की गई।

पुलिस ने मॉक ड्रिल के जरिए नाकेबंदी व्यवस्था और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का परीक्षण किया। पुलिस लाइन से रवाना किए गए वाहनों को चेकिंग पॉइंट पर रोककर उनकी जांच की गई और कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, यातायात नियमों का पालन करने और रात्रिकालीन चेकिंग में सहयोग करने की अपील की है।

Share This Article