भिलाई, क्षेत्रीय लोक कलाओं को बढ़ावा देने की दृष्टि से पद्मश्री पुनाराम निषाद द्वारा गठित लोक कला मंच पंडवानी रिंगनी के कार्यालय में गुरु पूर्णिमा का आयोजन किया गया। प्रारंभ में पद्मश्री स्व. पुनाराम निषाद, माता सरस्वती, श्रीकृष्ण के तैल चित्रों पर अध्यक्ष राजकुमार पांडेय, मुख्य अतिथि प्यारेलाल देशमुख सहित सदस्यों ने माल्यार्पण कर धूप-दीप प्रज्वलित किया। सचिव रोहित निषाद ने गुरु वंदना और माता सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की।
इस मौके पर पंडवानी गायिका टोमीन निषाद ने भरथरी शैली में गुरु वंदना प्रस्तुत की। सभा मे राम कुमार वर्मा, जगन्नाथ निषाद, हेमलाल साहू निर्मोही, निखादू राम निषादु ने गुरु महिमा पर मौलिक विचार व अपनी कविता का वाचन किया। सभा के दूसरे सत्र में तिमाही बैठक आयोजित की गई। इसमें मंच के वार्षिक आय-व्यय तथा आगामी समय के कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की गई। अंत में स्व.पद्मश्री पूना राम निषाद एवं पद्मविभूषित डॉ. तीजन बाई को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर राज कुमार पांडेय अध्यक्ष, हेमराज साहू निर्मोही संरक्षक, सुंदर लाल पटेल उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश निषाद कोषाध्यक्ष, महिला सचिव टोमीन निषाद, कीर्ति निषाद, जगन्नाथ निषाद कार्यक्रम प्रभारी, राम कुमार वर्मा मीडिया प्रभारी, देवेंद्र कुमार निषाद व नारायण निषाद आदि उपस्थित रहे।
Link : https://shricgnewscreator.com/tribute-paid-to-the-late-padma-shri-poonaram-nishad-on-guru-purnima/








