उरला डाउन रेल लाइन अंडर ब्रिज क्रमांक 369B DN ( उरला दूध फैक्ट्री) अंडर ब्रिज मरम्मत कार्य हेतु सड़क वाहनो का आशिक डायवर्सन/ नियंत्रित रूप से संचालित।
रायपुर, 28 जुलाई, 2026, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में – उरला डाउन लाइन अंडर ब्रिज – 369B DN आवश्यक कार्य मरम्मत कार्य किया जाना है जिसके कारण 08.08.2026 प्रातः 08:00 बजे से 07.10.2026 संध्या 18:00 बजे तक इस अंडर ब्रिज को मरम्मत कार्य के दौरान अंडर ब्रिज की दो लाइनों में से एक लाइन को अस्थाई रूप से बंद कर कार्य किया जाएगा I
प्रथम लाइन का कार्य पूर्ण होने के उपरांत दूसरी लाइन पर कार्य किया जाएगा I इस प्रकार अंडर ब्रिज को पूर्णतः बंद नहीं किया जाएगा तथा यातायात एक लाइन से नियंत्रित रूप से संचालित किया जाएगा I
Link : https://shricgnewscreator.com/repair-work-at-the-urla-underbridge-will-continue-for-two-months-traffic-will-be-regulated-via-a-single-lane/








