विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा पश्चिम मंडल का “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

Editor
By Editor 2 Min Read

भिलाई, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल द्वारा सेक्टर-6 स्थित शिव मंदिर प्रांगण में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पश्चिम मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण के साथ-साथ उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

सह मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार सोनवानी ने कहा कि “माँ हमें जीवन देती हैं और वृक्ष जीवन को सुरक्षित एवं समृद्ध बनाते हैं। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृ सम्मान, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश है। यदि हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सकता है।”

कार्यक्रम में महामंत्री बी. पद्मनाभन, रितुराज शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सीमा तिवारी, सहसंयोजक महेंद्र यादव, विनोद शंकर द्विवेदी, सीमा कन्नौजे सहित भाजपा पश्चिम मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही संजय दानी, सविता, कुंती, पिंकी, ज्योति, सोलानी, देवा साहू, जाकिर, सरोज  सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधारोपण का संकल्प लेते हुए यह संदेश दिया कि “एक पेड़ माँ के नाम” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का जन आंदोलन है।

Share This Article