5 जून से 23 जून तक चलने वाले विशेष जनसंपर्क एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनाई गई रूपरेखा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित
भिलाई, भारतीय जनता पार्टी भिलाई-चरौदा मंडल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक गुरुवार शाम साईं मंदिर, रेल नगर चरौदा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर ने की। जिला संगठन के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 23 जून तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में आगामी अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क, घर-घर संपर्क, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी प्रेमलाल साहू उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती का आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए।
बैठक में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शशिकांत बघेल, मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर, उपनेता प्रतिपक्ष चंद्रप्रकाश पांडे, महामंत्री राजेश मौर्य एवं पूर्णिमा ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियों का निर्धारण किया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, मंत्री वेद प्रकाश पाण्डेय, मलय बनर्जी, पूर्व उपाध्यक्ष वाई. नारायण राव, डी. नारायण रेड्डी, मनोज चक्रधारी, मंजीत लहरे, हेमराज साहू, तरुण परगनिया, दिलीप साहू, कमल तांडी, पार्थो बाग, संजय यादव, वीरेंद्र गढ़वाल, निशा राजेश यादव, रोहित कुमार यादव, सत्य प्रकाश शर्मा, शिव पटनायक, टी. रमना, जी. रामा रेड्डी, सुशील यादव, पुष्पा गेडरे, रेचल मसीह, बलजीत कौर, पूनम श्रीवास्तव, अंकिता बनर्जी, उषा चौहान, पुष्पलता मंडपे, सुजाता डोंगरे, कुसुम साहू, आशा यादव, निशा यादव, नंदिनी जांगड़े, लोहिदास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिससे संगठन में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।





