सोमनी सोसायटी का निरीक्षण करेंगे पूर्व सीएम भूपेश बघेल

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई। किसानों को डीएपी खाद एवं बीज की किल्लत से हो रही परेशानियों के बीच ग्राम सोमनी स्थित सहकारी सोसायटी का निरीक्षण कांगेसजनों केे द्वारा किया जाएगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सीएम भूपेश बघेल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे।

दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर तथा भिलाई चरोदा महापौर निर्मल कोसरे भी इस दौरान उपस्थित रहेंगे। निरीक्षण के दौरान सोसायटी में खाद-बीज की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। किसानों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों को सुना जाएगा और समाधान की दिशा में आवश्यक पहल पर विचार किया जाएगा। ब्लाक कांग्रेस कमेटी भिलाई चरोदा के अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह 11:30 बजे निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगे।

Share This Article