मुस्लिम समुदाय ने बढ़-चढ़कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, 15 अगस्त  को भिलाई, जिला दुर्ग स्थित मस्जिद नूर एवं फैजाने ताजुल औलिया मदरसा में मुस्लिम समुदाय द्वारा स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

मस्जिद नूर में लगभग 08:30 बजे करीब 40 लोगों ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान देशभक्ति गीत एवं राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ तथा ‘वंदे मातरम्’ गाए गए तथा वक्ताओं द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता पर भाषण दिए गए।

फैजाने ताजुल औलिया मदरसा में लगभग 60 विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। यहां भी ध्वजारोहण के पश्चात देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए तथा स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता के विषय पर भाषण दिए गए।

दोनों स्थानों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए, जिसमें स्थानीय मुस्लिम समुदाय की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

Link : https://shricgnewscreator.com/the-muslim-community-celebrated-independence-day-with-great-enthusiasm/

Share This Article