आजीवन सदस्यों के सम्मान समारोह में समाज को संगठित करने और बच्चों की शिक्षा-संस्कार पर दिया जोर
भिलाई, झेरिया यादव समाज के अंतर्गत भिलाई-3 चरोदा परिक्षेत्रीय यादव समाज के भवन में आजीवन सदस्यों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि अहिवारा सतीश साहू, अध्यक्षता छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल, नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, पूर्व पार्षद फिरोज फारूकी, मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा रामकुमार साहू छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के संरक्षक जगत राम यादव, कोषाध्यक्ष जी आर यादव, जिला अध्यक्ष ठाकुर राम यादव, कार्यकारी अध्यक्ष मंगल प्रसाद यादव, जिला युवा अध्यक्ष अश्वनी यादव, पार्षद शिवकुमारी यादव, किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोपाल महतो, सुनील मिश्रा, कुंती यादव उपस्थित थे। सर्वप्रथम श्री कृष्ण के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर मंगल आरती की गई। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। समाज के संरक्षक एवं आजीवन सदस्यों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सतीश साहू ने कहा कि समाज को संगठित होना जरूरी है जब तक समाज संगठित नहीं होगा तब तक समाज को महत्व नहीं मिलता। हमें बच्चों की शिक्षा व संस्कार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। हम सभी को मिलकर समाज की कुरीतियों को दूर करना होगा तभी समाज सशक्त व मजबूत होगा. वही अध्यक्षता कर रहे जगनिक यादव ने कहा कि आज जो समाज संगठित रहेगा उसी समाज का विकास होगा और समाज का हर व्यक्ति मजबूत होगा। समाज को संगठित करने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा।

कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष ठाकुर राम यादव, एवं पार्षद फिरोज फारुकी ने भी सम्बोधित किया। अतिथि के द्वारा यादव भवन में मूल भूत सुविधा सुलभ शौचालय, किचन शेड, व आंगन में पेवर ब्लाक जो कमी है उसे जल्द जल्द पूरा करने का घोषणा किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजू यादव एवं आभार प्रदर्शन भिलाई-3 चरोदा परिक्षेत्रीय अध्यक्ष शिवचरण यादव के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में भिलाई-3 चरोदा नगर अध्यक्ष राधेश्याम यादव दादर ईकाई अध्यक्ष भारती यादव, देव बलौदा ईकाई से टिकेश्वरी यादव, निकुम यादव, ऋषि यादव, सुमन यादव, परिक्षेत्रीय सचिव गोविन्द यादव अकलोरडीह से मुकेश यादव मनहरण यादव, गोढी परिक्षेत्र के अध्यक्ष यशपाल यादव व सचिव रोशन यादव, जामूल परिक्षेत्र के अध्यक्ष प्रीतम यादव, पाटन परिक्षेत्र के सचिव चरण यादव, विष्णु यादव, महेश यादव, अहिवारा परिक्षेत्र के अध्यक्ष राजेश यादव, हेमलाल यादव, रामकुमार यादव, मंतराम यादव, मुन्नी यादव, कांति यादव, अनीता यादव, दिनेश यादव, गोलू यादव, गोविंद यादव सहित समाज के पदाधिकारी गण एवं सदस्य उपस्थित थे।
Link : https://shricgnewscreator.com/there-will-be-no-shortage-of-basic-amenities-at-yadav-bhavan-satish-sahu/








