भिलाई के ऋषिकान्त ने राष्ट्रीय हिमालयन ट्रैकिंग में किया कैंप लीडर का दायित्व निर्वहन

Editor
By Editor 2 Min Read

छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया, देश भर के 250 प्रतिभागियों ने दी भागीदारी

भिलाई, यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया (वाईएचएआई) नई दिल्ली द्वारा हिमाचल प्रदेश में आयोजित नेशनल हिमालयन ट्रेकिंग कैंप के अन्तर्गत फुलारा रिज 2026 के लिए ऋषि कांत तिवारी ने कैंप लीडर का दायित्व निभाया।

दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष व यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया दुर्ग-भिलाई इकाई के प्रेसिडेंट तिवारी ने समुद्र तल से लगभग 13000 फीट की ऊँचाइयों पर हिमालय के पर्वतों में कम से कम 21 दिनों तक कैंप लीडर के रूप में अपने साहसिक दायित्वों का निर्वहन किया। इस कैंप के अन्तर्गत फुलारा रिज 2026 में देश के लगभग 250 प्रतिभागियों (ट्रेकर्स) ने भाग लिया।

वाईएचएआई छत्तीसगढ़ के सचिव के. सुब्रमण्यम ने बताया श्री तिवारी द्वारा कैम्प लीडर के रूप में उक्त ट्रेकिंग कैंप में देश के सभी राज्यों से भाग लेने वाले प्रतिभागियों का मार्गदर्शन व प्रशिक्षण हेतु 25 अप्रैल को उत्तराखंड में बेसकैम्प ग्राम सांकरी तहसील मोरी जिला उत्तरकाशी में रिपोर्ट की गई। इस दरम्यान सेवबाग बेस कैंप से ट्रैकिंग करते हुए जुड़ा का तालाब, भोजगढ़ी एवं पुस्तारा जैसे देवभूमि के हिम शिखरों व वादियों में चढ़ाई करते हुए ट्रैकिंग की गई।

ऋषि कांत तिवारी की इस गौरवमयी उपलब्धि पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेश शर्मा छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष संतोष वर्मा, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव रविशंकर सिंह, उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी, कोषाध्यक्ष साकेत मिश्रा, पूर्व उपाध्यक्ष प्रकाश धन्डोरे, रोहित सिंह राजपूत, प्रशांत अग्रवाल, संतोष कसार, तारकेश्वर साहू, शरद दुबे, अशोक सिन्हा, अजय मिश्रा, साबिर चौहान, राजेश शर्मा, लक्ष्मण लहरे, शुभम जैन, मनीष अग्रवाल, किशोर यादव, रविन्द्र शर्मा, राकेश बोरकर, शुभम शर्मा, अलमास, विजय चौधरी, राजमणि मिश्रा, राजकुमार रस्तोगी, भूपेन्द्र शर्मा, गुरमीत सिंह भोगल, मोहम्मद शारिक अहमद, मनोज मिश्रा, ढाल सिंह देवाँगन और संजीव तिवारी आदि अधिवक्ताओं ने हर्ष जताया है।

Share This Article