रायपुर मार्ग पर जलभराव से यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस की एडवाइजरी जारी; वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

Editor
By Editor 2 Min Read

कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे चंदनडीह के पास सड़क पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार हुई धीमी, आवश्यक होने पर ही इस मार्ग का करें उपयोग

दुर्ग, लगातार बारिश के चलते दुर्ग-रायपुर मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया है। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे रायपुर क्षेत्र के चंदनडीह के पास सड़क पर जलभराव होने के कारण वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रही है।

पुलिस के अनुसार जलभराव की वजह से मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है और वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में दुर्घटना की आशंका को देखते हुए वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

दुर्ग पुलिस ने रायपुर जाने वाले लोगों से अनुरोध किया है कि वे संभव हो तो वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें, ताकि मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव कम हो सके और यात्रा सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे।

पुलिस ने वाहन चालकों से बारिश के दौरान निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचने की भी सलाह दी है। साथ ही नागरिकों से ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Link : https://shricgnewscreator.com/traffic-disrupted-due-to-waterlogging-on-the-raipur-route-durg-police-issues-advisory-urges-commuters-to-use-alternative-routes/

Share This Article