पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र को हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दी बधाई; गनियारी पहुंचकर पद्मश्री स्व. तीजन बाई के परिजनों से भी मिले टी.एस. सिंहदेव
भिलाई, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चेतन बघेल के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को भिलाई-3 स्थित उनके निवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र की बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने चेतन बघेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव भी विशेष रूप से भिलाई-3 स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने चेतन बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए परिवार से मुलाकात की। इसके बाद टी.एस. सिंहदेव ग्राम गनियारी पहुंचे, जहां उन्होंने पद्मश्री स्वर्गीय तीजन बाई के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और संवेदना व्यक्त की।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी (दुर्ग ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे, जिला महामंत्री एवं पाटन विधानसभा प्रभारी राम सूर्यवंशी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, पार्षद भारती राम सूर्यवंशी, लक्ष्मी नारायण मारकंडे, प्रेम मिश्रा, ऋषभ तिवारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जन्मदिन के अवसर पर पूरे दिन समर्थकों और क्षेत्रवासियों का आना-जाना लगा रहा। सभी ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर चेतन बघेल को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Link : https://shricgnewscreator.com/a-massive-crowd-gathered-at-chetan-baghels-residence-in-bhilai-3-on-his-birthday-t-s-singh-deo-also-extended-his-best-wishes/








