श्री राम मंदिर सेवा समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पंडित रमेश शर्मा ने संपन्न कराया पूजन, मंदिर निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह
भिलाई, श्री राम मंदिर सेवा समिति, मारुति नगर विश्व बैंक कॉलोनी भिलाई-3 के तत्वावधान में शिव-हनुमान मंदिर निर्माण के लिए विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित रमेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन की धार्मिक रस्में संपन्न कराईं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव एवं हनुमान जी का स्मरण कर मंदिर निर्माण कार्य निर्विघ्न रूप से पूर्ण होने की कामना की।
भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के समाजसेवी सुजीत बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ छन्नू पटेल, सतीश धुरंधर, गोपाल शुक्ला, गौतम कौशिक, उमाशंकर साहू, कपिल साहू, कृष्णा धुरंधर, शरद वर्मा, गणेश साहू, सालिक रायपुरिया, कुरमाल साय, दिन दयाल देवांगन, लवकुश शुक्ला, संजय शुक्ला, प्रदीप साहू, रामखिलावन साहू, अविनाश, नंदराम यादव, रमेश चौधरी, विजय राव, नरेंद्र सोनी, मनोज जंघेल और अशोक कौशिक सहित बड़ी संख्या में मारुति नगर के श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित भक्तों ने मंदिर निर्माण को क्षेत्र के लिए धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल बताया। मंदिर के निर्माण से स्थानीय श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण के बीच सभी ने मंदिर निर्माण में सहयोग करने और कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कराने का संकल्प लिया।
Link : https://shricgnewscreator.com/sujit-baghel-described-the-initiative-to-build-a-shiva-hanuman-temple-as-a-symbol-of-religious-faith/








