वार्ड स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति, मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
भिलाई, चरोदा मंडल की मासिक बैठक गुरुवार, 12 नवंबर को साईं मंदिर चौक परिसर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी दीपावली मिलन समारोह के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा वार्ड स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न वार्डों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई।

बैठक की शुरुआत मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में दीपावली मिलन समारोह को व्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित करने को लेकर पदाधिकारियों ने अपने सुझाव रखे। समारोह की तैयारियों और आपसी समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान संगठन की मजबूती पर विशेष जोर देते हुए वार्ड स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई, ताकि पार्टी की गतिविधियों का विस्तार किया जा सके और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो।
बैठक में जिला सह प्रभारी सूर्यकांत राठौर, मंडल प्रभारी वीरेंद्र सिंह, मंडल सह प्रभारी मंजूषा साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शशिकांत बघेल, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, मंडल अध्यक्ष ए. गौरीशंकर, जिला प्रवक्ता प्रेमलाल साहू, खिलावन साहू, पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले, उपनेता प्रतिपक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय, महामंत्री राजेश मौर्य, पूर्णिमा ठाकुर एवं अगरलाल जोशी सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, पार्षद, छाया पार्षद एवं वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बैठक में सहभागिता निभाई।
Link : https://shricgnewscreator.com/preparations-for-the-diwali-get-together-were-discussed-at-the-charoda-mandals-monthly-meeting/








