पं. युवराज पांडेय की भागवत कथा के लिए भूमि पूजन कल

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, शारदीय नवरात्र की सप्तमी के अवसर पर जय जगन्नाथ सेवा समिति भिलाई-3 चरोदा की ओर से शनिवार, 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे श्रीमद्भागवत कथा स्थल का भूमि पूजन किया जाएगा।

आयोजन मंगल भवन, भिलाई-3 के सामने स्थित मैदान में होगा। यहां पं. युवराज पांडेय के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होना है। समिति के सदस्यों द्वारा विधि-विधान से भूमि पूजन किया जाएगा। जय जगन्नाथ सेवा समिति ने सभी भगवत प्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार और इष्ट-मित्रों सहित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

कार्यक्रम: शनिवार, 17 अक्टूबर 2026, सुबह 11 बजे
स्थान: मंगल भवन के सामने मैदान, भिलाई-3
आयोजक: जय जगन्नाथ सेवा समिति, भिलाई-3 चरोदा

Link : https://shricgnewscreator.com/bhumi-pujan-for-pt-yuvraj-pandeys-bhagwat-katha-to-be-held-tomorrow/

Share This Article