भिलाई, भिलाई भाजपा में युवा मोर्चा की नियुक्तियों को लेकर जबरदस्त राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है। संगठन के भीतर खींचातानी इतनी बढ़ गई है कि एक ही मंडल में दो-दो अध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं, जिससे पूरा जिला संगठन दो हिस्सों में बंटता नजर आ रहा है।
भिलाई में भारतीय जनता पार्टी के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई नियुक्तियों ने विवाद को जन्म दिया। जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने रविवार देर रात अपनी कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की, लेकिन यह सूची सामने आते ही मुख्य संगठन के मंडल अध्यक्षों में नाराजगी भड़क उठी।
जायसवाल की सूची में ये नियुक्तियां
जिला अध्यक्ष द्वारा जारी सूची के अनुसार—
पश्चिम मंडल में आयुष उपाध्याय को अध्यक्ष, शिवा और प्रथम प्रताप सिंह को महामंत्री बनाया गया।
पूरब मंडल में भास्कर राव अध्यक्ष, लिनेश ध्रुव और आकाश प्रधान महामंत्री बनाए गए।
खुर्सीपार में मनीष चौधरी अध्यक्ष, सतबीर सिंह और आकाश तिवारी महामंत्री बने।
कोहका में मंदीप सिंह अध्यक्ष और अभिजीत शर्मा महामंत्री नियुक्त हुए।
सुपेला में अनुराग मार्कंडेय अध्यक्ष और विवेक सेन महामंत्री बनाए गए।
वैशाली नगर में रतन शर्मा अध्यक्ष और अर्पित तिवारी महामंत्री नियुक्त हुए।
केम्प में चंदन यादव अध्यक्ष, राज मिश्रा और लक्ष्मी पाण्डेय महामंत्री बनाए गए।
जामुल में मनीष साहू अध्यक्ष और अविनाश ठाकुर व शुभम सिंह महामंत्री बने।
अहिवारा में चंद्रशेखर साहू अध्यक्ष और साहिल खान महामंत्री नियुक्त हुए।
मुरमुंदा में परमानंद राजपूत अध्यक्ष और डोगेंद्र साहू महामंत्री बनाए गए।
भिलाई-3 में संदीप पाली अध्यक्ष और नीतीश राय महामंत्री बने।
चरोदा में राजेश यादव अध्यक्ष और आशीष बोरकर महामंत्री नियुक्त हुए।
जेवरा सिरसा में भोला कुंभकार अध्यक्ष और शानू वर्मा महामंत्री बनाए गए।
मुख्य संगठन का पलटवार—समानांतर नियुक्तियां
इस सूची के विरोध में मुख्य संगठन के 13 में से 10 मंडल अध्यक्षों ने खुलकर बगावत कर दी और अपने-अपने लेटरहेड पर नई नियुक्तियां जारी कर दीं।
भिलाई-3 मंडल अध्यक्ष वरुण यादव ने महेंद्र साहू को अध्यक्ष और महेश तिवारी व अभिषेक शर्मा को महामंत्री बनाया।
जामुल में प्रशांत गुप्ता ने यशवंत राजपूत को अध्यक्ष घोषित किया।
चरोदा में ए. गौरी शंकर ने हेमराज साहू को अध्यक्ष और मनोज चक्रधारी को महामंत्री बनाया।
पूरब मंडल अध्यक्ष हिरामन रोहित साहू ने आकाश प्रधान को अध्यक्ष तथा आकाश कांबले और पवन कल्याण को महामंत्री बनाया।
खुर्सीपार में धर्मेंद्र सिंह ने आदित्य कुमार को अध्यक्ष और तुषार चौधरी व आकाश तिवारी को महामंत्री नियुक्त किया।
पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी ने अमित मिश्रा को अध्यक्ष और एस. राजशेखर व प्रथम प्रताप सिंह को महामंत्री बनाया।
वैशाली नगर में शशि भगत ने सिद्धार्थ राजपूत को अध्यक्ष और शिवम चौहान व अर्पित तिवारी को महामंत्री घोषित किया।
सुपेला मंडल अध्यक्ष दीपक भोण्डेकर ने विवेक सेन को अध्यक्ष तथा टोमन वर्मा और अमरजीत यादव को महामंत्री बनाया।
कोहका में गोपाल साहू ने ईश्वर वर्मा को अध्यक्ष और स्वप्निल साहू व संजु सेन को महामंत्री नियुक्त किया।
एक पद पर दो-दो दावेदार, संगठन में भ्रम
इस खींचातानी के चलते 13 में से 10 मंडलों में भाजयुमो के दो-दो अध्यक्ष हो गए हैं। इससे कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है कि वास्तविक नेतृत्व किसके पास है।गुटबाजी आई खुलकर सामने
यह पूरा घटनाक्रम भाजपा के भिलाई जिला संगठन में गहरी गुटबाजी और नेतृत्व के बीच तालमेल की कमी को उजागर करता है। नियुक्तियों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब शक्ति प्रदर्शन में बदल चुका है।
वरिष्ठ नेतृत्व की भूमिका अहम
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यदि जल्द ही इस विवाद को नहीं सुलझाया गया तो इसका असर संगठन की साख और आगामी चुनावी तैयारियों पर पड़ सकता है। फिलहाल सभी की नजरें वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप पर टिकी हैं, क्योंकि भिलाई भाजपा में यह नियुक्ति विवाद अब बड़ा संगठनात्मक संकट बन गया है।
गुटबाजी आई खुलकर सामने
यह पूरा घटनाक्रम भाजपा के भिलाई जिला संगठन में गहरी गुटबाजी और नेतृत्व के बीच तालमेल की कमी को उजागर करता है। नियुक्तियों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब शक्ति प्रदर्शन में बदल चुका है।
वरिष्ठ नेतृत्व की भूमिका अहम
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यदि जल्द ही इस विवाद को नहीं सुलझाया गया तो इसका असर संगठन की साख और आगामी चुनावी तैयारियों पर पड़ सकता है। फिलहाल सभी की नजरें वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप पर टिकी हैं, क्योंकि भिलाई भाजपा में यह नियुक्ति विवाद अब बड़ा संगठनात्मक संकट बन गया है।











