दुर्ग जिले के कई थाना प्रभारी बदले गए
भिलाई, दुर्ग जिला में पुलिस विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों और अधिकारियों के तबादले किए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक, उपनिरीक्षक और अन्य अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
जारी आदेश के तहत निरीक्षक श्रद्धा पाठक को नियंत्रण कक्ष भिलाई से थाना प्रभारी अण्डा बनाया गया है, जबकि निरीक्षक महेश ध्रुव को थाना उतई से नियंत्रण कक्ष भिलाई भेजा गया है। निरीक्षक अनिल पटेल को थाना बोरी से उतई थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। वहीं निरीक्षक वंदिता पनिणकर को पुलिस लाइन दुर्ग से थाना प्रभारी बोरी पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे को चौकी जेवरा सिरसा से थाना मोहन नगर, पारस ठाकुर को अण्डा से सुपेला तथा श्रीराम पेंड्रो को धमधा से उतई भेजा गया है। उपनिरीक्षक प्रमोद सिन्हा को उतई से धमधा और समित मिश्रा को कुम्हारी से चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा पदस्थ किया गया है। आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी किया गया।




