बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव में निकली धम्म रैली, बुद्ध-अम्बेडकर के गीतों पर बच्चों ने दी प्रस्तुति

Editor
By Editor 2 Min Read

भिलाई, बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव ब्लॉक नंबर-15 आईएचएसडीपी कॉलोनी वाल्मीकि-अम्बेडकर (वॉम्बे) आवास उरला, वार्ड नंबर 58 दुर्ग में मनाया गया। सुबह 8:00 बजे धम्म रैली निकली जिसमें सभी उपासक और उपासिकाएं शामिल हुई। दोपहर 12:00 बजे परित्राण पाठ किया गया। शाम 6:00 बजे बच्चों ने भगवान बुद्ध और बाबा साहेब अंबेडकर के गीतों पर आधारित रिकॉर्डिंग डांस की प्रस्तुति दी। इसके बाद तथागत म्यूजिकल ग्रुप भिलाई ने धार्मिक गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर उदय कुमार सीएमओ सेक्टर-9 हॉस्पिटल तथा आयुष्मति प्रेरणा धाबर्डे, बॉलीवुड  एक्ट्रेस और पूर्व मिसेज यूनिवर्स थे। सभी विजेताओं  और आयुष महिला जनकल्याण समिति पदाधिकारियों के उत्साहवर्धन हेतु मुख्य अतिथि प्रेरणा धाबर्डे ने अपनी ओर से उपयोगी उपहार प्रदान किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बबलू चौरे ने की।

इस अवसर पर सीमा गजभिए, सारिका रामटेके ,पंचशील बोरकर, सुनंदा खोबरागड़े, रीता खोबरागड़े, ममता चौरे, सविता मेश्राम, रिया मेश्राम, संघमित्रा बंसोड़, माधुरी उबनारे, संगीता अड़कने, मीना नारनवरे,  गुणवंता मेश्राम, रीना वासनिक, मंगल गेडाम, शिवानी बोरकर आराधना गजभिए, पद्मा लांजेवर, पुष्पा मेश्राम, सरिता ऊके, अपर्णा वाघमारे, लक्ष्मी अड़कने, तानी मेश्राम, सिंधु सिंघाड़े, धम्मदीप भौतिक, अनिकेत रामटेके, कैलाश बोरकर नैतिक रामटेके, शशांक गजभिए, रामदास बंसोड़, दिलीप भौतिक और गणेश गजभिए सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। समूचे कार्यक्रम में मंच संचालन अशोक उबनारे ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष रतन माला भौतिक ने दिया।

Share This Article