17 नवंबर दोपहर 1 बजे निवास स्थान सड़क 28, सेक्टर-8, भिलाई से रामनगर मुक्तिधाम
भिलाई, एचएससीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी कैलाश सिंह का 15 नवंबर 2026 को कोयंबटूर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों में शोक की लहर है।
स्वर्गीय कैलाश सिंह की अंतिम यात्रा मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजे उनके निवास स्थान सड़क नंबर 28, सेक्टर-8, भिलाई से निकाली जाएगी। अंतिम यात्रा रामनगर मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
वे अपने पीछे पुत्र अजीत सिंह एवं अमित सिंह, पुत्रियां पूनम एवं किरण तथा पौत्र सारांश एवं दिव्यांश सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके निधन पर शुभचिंतकों एवं परिचितों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Link : https://shricgnewscreator.com/kailash-singh-a-retired-hscl-employee-has-passed-away-the-funeral-procession-will-take-place-on-november-17/








