43 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Editor
By Editor 1 Min Read

मकान में रखकर बेचने के लिए तलाश रही थी ग्राहक, 450 रुपये नकद भी जब्त

दुर्ग, रानीतराई थाना पुलिस ने ग्राम घोरारी में कार्रवाई करते हुए 43 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महिला अपने मकान में शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रही है।

सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर 11 प्लास्टिक डिब्बों में रखी 43 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत 6,450 रुपये है, तथा बिक्री की 450 रुपये नकद राशि जब्त की। गिरफ्तार महिला की पहचान ऊषा गायकवाड (35 वर्ष), निवासी ग्राम घोरारी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। कार्रवाई में रानीतराई थाना पुलिस एवं एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Link : https://shricgnewscreator.com/woman-arrested-with-43-litres-of-illicit-mahua-liquor/

Share This Article