उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न

Editor
By Editor 2 Min Read

श्रीवास्तव परिवार ने बांटा ठेकुआ महाप्रसाद

भिलाई, चार दिनों से चल रहे सूर्योपासना के महापर्व छठ का सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ विधिवत समापन हुआ। भोर से ही व्रती और श्रद्धालु छठ घाटों पर पहुंचने लगे थे। करीब 6:15 बजे सूर्यदेव के दर्शन होते ही व्रतियों ने जल में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

भिलाई के बंधवा तालाब और गतवा तालाब में भी छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। बंधवा तालाब में श्रीवास्तव परिवार ने लगातार दूसरे वर्ष ठेकुआ महाप्रसाद का वितरण किया। मनेंद्र श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव सहित परिवार के सदस्यों ने सैकडों श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों को प्रसाद वितरित किया।

धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घाट पर पूजा-अर्चना और सूर्यदेव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन कई लोगों को प्रसाद नहीं मिल पाता। इसी को देखते हुए परिवार ने दो वर्ष पहले महाप्रसाद वितरण की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इस सेवा को और व्यापक रूप दिया जाएगा। छठ घाट पर अर्घ्य के बाद प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालुओं में पर्व के समापन की खुशी भी नजर आई।

Link : https://shricgnewscreator.com/chhath-festival-concludes-with-the-offering-of-arghya-to-the-rising-sun/

Share This Article