भिलाई, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महर्षि विद्या मन्दिर भिंलाई मे भारतीय संस्कृति व सभ्यता का समागम देखने को मिला । कार्यक्रम का आरम्भ जगत गुरु शंकराचार्य के पूजन से हुआ।
प्राथमिक कक्षाओं के छात्रो के द्वारा सरस्वती वन्दना व मंगलाचरण किया गया। संस्था के प्राचार्य अनुराग मिश्रा ने सभी छात्रो से माता पिता और गुरु के सीख को अक्षरसह: पालन करे सफलता निश्चित प्राप्त होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डॉ. एस पी शुक्ला, प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष , इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, बी॰आई॰टी, दुर्ग थे। अपने उदबोधन मे डॉ. शुक्ला ने छात्र जीवन मे अनुशासन का अत्यंत महत्त है और आज गुरु पूर्णिमा पर उन्होने सभी छात्रों से अपने माता पिता और गुरु जनो को गुरु-दक्षिणा जरुर दे, यह दक्षिणा कोई वस्तु, धन, वस्त्र नही बल्कि विद्यार्थियो के पास अच्छे आचरण, माता पिता की आज्ञा का पालन ही वह गुण जो श्रेष्ठ दक्षिणा है।
अन्होने यही भी कहा कि शिक्षक मोबाइल में जी पी एस की तरह सही मार्ग दिखाता है तथा ज्ञान और सूचना में अंतर करना बताता है| सच्चा गुरु एक ए टी एम मशीन की तरह होता है , जिसका सम्मान रूपी कार्ड और सीखने की इच्छा रूपी पासवर्ड डालने से संपूर्ण ज्ञान अनवरत निकलने लगता है |
अंत में उन्होन कल्याण मंत्र से उद्बोधन समाप्त किया |
Link : https://shricgnewscreator.com/good-conduct-is-the-best-guru-dakshina-for-parents-and-teachers-dr-shukla/








