प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हुआ गठन, संगठन विस्तार, महिला सशक्तिकरण और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर रहेगा विशेष फोकस
भिलाई, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पश्चिम मंडल की नई कार्यसमिति एवं कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश तथा जिला संगठन की सहमति से गठित नई टीम में संगठन के अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल अध्यक्ष निकिता शिंगणे के नेतृत्व में गठित यह टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करेगी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन की सहमति से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक तथा भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा पश्चिम मंडल अध्यक्ष निकिता शिंगणे ने नई कार्यसमिति एवं कार्यकारिणी की घोषणा की।
नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे पार्टी की रीति-नीति और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ महिला मोर्चा को प्रत्येक बूथ और वार्ड स्तर पर अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाएंगे। संगठन विस्तार, सामाजिक समन्वय, सेवा कार्यों और महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
महिला मोर्चा की जिला एवं मंडल नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाएगी। जल्द ही मंडल स्तर पर विभिन्न बैठकों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से नई कार्यकारिणी को संगठनात्मक दायित्वों का वितरण भी किया जाएगा।






Link: https://shricgnewscreator.com/new-executive-committee-of-bjp-mahila-morcha-west-mandal-announced-responsibility-entrusted-to-nikita-shingnes-team/






