भिलाई, दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत आने वाले तुमाकला (तुमकाला) गांव के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की हत्या कर दी गई है। घटना 2 अगस्त को देर रात हुई। बाइक पर सवार होकर आए चार अज्ञात आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने बाइक चला रहे उपसरपंच पर हमला किया और वारदात के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि प्रकाश सिंह कश्यप गांव के ही एक व्यक्ति को भिलाई स्थित श्री शंकराचार्य अस्पताल लेकर आए थे। वहां उपचार करने के दौरान काफी लेट हो गया था और वे रात में ही बाइक से वापस लौट रहे थे। इस दौरान रास्ता भटक गए रात करीब 2:00 बजे हुए कर ही दी चिखली चौक पर धमधा रोड के पर पहुंचे। इस दौरान अज्ञात चार लोग उनका पीछा करते हुए पहुंचे और बाइक को रोकने कहा परंतु जब प्रकाश सिंह ने बाइक नहीं रोका तो चाकू से पहला वार उनके जांघ पर किया गया। इसके बाद बाइक सहित प्रकाश सिंह गिर गए तब आरोपियों में ताबड़तोड़ उन पर हमला कर दिया। आरोपित उनका मोबाइल एवं पीछे बैठे ग्रामीण से रुपये लूट कर ले भागे।
Link : https://shricgnewscreator.com/deputy-sarpanch-stabbed-to-death/








