राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

Editor
By Editor 2 Min Read

30 लाख की प्रोत्साहन राशि व डीएसपी पदोन्नति की घोषणा

रायपुर, ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 की महिला 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली राजनांदगांव की खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव का सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञानेश्वरी ने अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 199 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक जीतते हुए छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद ज्ञानेश्वरी ने कठोर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता हासिल की, जो प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आधुनिक खेल अधोसंरचना, विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, बेहतर कोचिंग और हरसंभव प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाएंगी तथा उनकी उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

Link : https://shricgnewscreator.com/chief-minister-honors-commonwealth-games-silver-medalist-gyaneshwari-yadav/

Share This Article