भिलाई, सेक्टर-4 बोरिया गेट स्थित स्टेट बैंक के एटीएम को तोड़कर रुपये चोरी करने का प्रयास करने वाले राजस्थान निवासी ट्रक चालक केशरा राम (28) को भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 21 अक्टूबर की रात लोहे की रॉड और सब्बल से एटीएम तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन रुपये नहीं निकलने और लोगों की आवाजाही देखकर अपने ट्रक में जाकर छिप गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी राजस्थान से चूना पाउडर लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र आया था। माल खाली करने के बाद अगले आदेश का इंतजार करते समय उसके पास रुपये समाप्त हो गए, जिसके बाद उसने चोरी की योजना बनाई। शिकायत पर पुलिस ने 22 अक्टूबर को अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन और ट्रक क्रमांक RJ 47 GA 3435 जब्त किया है। उसे 23 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी सहित भिलाई भट्ठी पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Link : https://shricgnewscreator.com/attempted-theft-by-breaking-into-an-atm-at-boriya-gate-truck-driver-from-rajasthan-arrested/









