छठ महापर्व में शामिल हुए भाजपा प्रतिनिधि, व्रतियों से मिलकर दी पर्व की शुभकामनाएं

Editor
By Editor 2 Min Read

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन, घाटों पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

भिलाई, लोक आस्था और सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और भक्तिभाव से संपन्न हुआ। पर्व के अंतिम दिन सुबह से ही शहर के छठ घाटों पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। भोर की बेला में छठी मैया के पारंपरिक गीतों और पूजा-पाठ के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।

करीब सुबह 6:15 बजे सूर्यदेव के दर्शन होते ही व्रतियों ने जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण कर चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन किया गया। व्रतियों ने भगवान सूर्य और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की दीर्घायु की कामना की।

भिलाई चरोदा के बंधवा तालाब, गतवा, तालाबों में भी छठ पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा सामग्री, फल और प्रसाद लेकर घाट पहुंचे। पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ छठ महापर्व की खुशियां साझा की गईं।

इस अवसर पर भाजपा अहिवारा विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, फिरोज फारूकी, प्रेम लाल साहू, सीता साहू, डी वेंकट, उपकार चंद्राकर, गीता वर्मा आदि भी छठ घाट पहुंचे। उन्होंने व्रतियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

छठ पर्व के समापन के साथ ही घाटों पर श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकजुटता का सुंदर दृश्य देखने को मिला।

Link : https://shricgnewscreator.com/bjp-representatives-participated-in-the-chhath-festival-they-met-with-those-observing-the-fast-and-extended-their-festival-greetings/

Share This Article