मिनी स्टेडियम में 100 छालीवुड कलाकार दिखाएंगे रामलीला; ध्वनि, प्रकाश और रंगीन रोशनी का होगा अद्भुत संगम, सार्वजनिक विजयादशमी उत्सव समिति मना रही 72वां वर्ष
भिलाई, सार्वजनिक विजयादशमी उत्सव समिति, मिनी स्टेडियम भिलाई-3 मे 20 अक्टूबर को भव्यता के साथ विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। सार्वजनिक विजयादशमी उत्सव समिति द्वारा लगातार 72 वें वर्ष यह गरिमामय आयोजन किया जा रहा है।
इसके लिए भिलाई-3 मिनी स्टेडियम में व्यापक तैयारी की जा चुकी है | भिलाई-3 में पहली बार काले पर्दे पर चित्रण ध्वनि प्रकाश का अद्भुद संगम द्वारा छालीवुड के 100 कलाकार द्वारा श्री राम लीला का आयोजन किया जायेगा। (आइडियल क्रिएशन वेलफेयर सोसाईटी, दुर्ग) रंगीनलाइट के द्वारा लीला में हनुमान लीला, सीता हरण, रावण वध दिखाया जावेगा। इस वर्ष सार्वजानिक विजयादशमी उत्सव समिति का यह 72 वा वर्ष है। यह राम लीला लगातार 3 घंटे तक चलेगा मर्यादा पुरुषोत्तम राम का चित्रण दिखाया जाएगा।


मुख्य अतिथि सांसद दुर्ग लोक सभाक्षेत्र विजय बघेल, अध्यक्षता डोमन लाल कोर्सेवाडा (अहिवारा विधायक) विशिष्ठ अतिथि शशिकांत बघेल (अध्यक्ष छ.ग. कबड्डी संघ) भिलाई-3 चरोदा व सतीश साहू विधायक प्रतिनिधि, दिलीप पटेल विधायक प्रतिनिधि, अतिथि नीलकमल बघेल प्रा.अ.स.भि-3 होंगे उक्त आशय की जानकारी विशेष सहयोगी गोपाल मेहता छ.ग. प्रदेश किसान मोर्चा ने जानकारी दी । संरक्षक सुशील शर्मा, फिरोज फारुकी, रामखिलावन वर्मा, जशवंत वर्मा, अश्वनी पटेल, डॉ. जी. एस चंद्राकर, अध्यक्ष दीपक देवांगन, कार्यारिणी अध्यक्ष मनीष वर्मा, कोषाध्यक गौरी शंकर वर्मा, हरी लाल सोनी, नरोत्तम कुमार, विकास अग्रवाल, राम कुमार साहू, शिव कुमार पटेल आदि उपस्थित रहेंगे।
Link : https://shricgnewscreator.com/grand-ramlila-organized-for-the-first-time-in-bhilai-3-ravan-dahan-to-take-place-on-october-20/









