भिलाई, भारतीय जनता पार्टी भिलाई-03 मंडल के तत्वावधान में नगर निगम भिलाई-चरोदा के विरुद्ध नगर की विभिन्न जनसमस्याओं एवं निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, अव्यवस्था तथा विकास कार्यों में लापरवाही को लेकर जोरदार घेराव एवं प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन एवं कांग्रेस शासित नगर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जनता की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित मूलभूत सुविधाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय है। जनता को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन नगर सरकार जनहित के कार्यों की बजाय केवल दिखावटी कार्यों में व्यस्त है। निगम में भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि नगरवासियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो भविष्य में और भी व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन एवं कांग्रेस सरकार की होगी।

कार्यक्रम में भिलाई जिला प्रभारी रामजी भारती, जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, मनीष अग्रवाल, विजेंद्र सिंह, मनोज तिवारी, वरुण यादव, ए गौरी शंकर, रामखिलावन वर्मा, चंद्र प्रकाश पांडे, तुलसी ध्रुव, सतीश साहू, विपिन चंद्राकर, दिलीप पटेल, श्याम सुंदर जायसवाल, समीर अग्रवाल, पूर्णिमा ठाकुर, राजेश मौर्य, फिरोज फारुकी, कुसुम विपिन चंद्राकर, गुरु चरण सिंह, राकेश बनछोर, अपर्णा दास गुप्ता, संजय यादव, नंदिनी जांगड़े, सत्यप्रकाश शर्मा, तूशांत वर्मा, रवि नाहर, बाल मुकुंद वर्मा, कांति सिंह आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।






