प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हुई घोषणा, महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस
भिलाई, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार के तहत भिलाई-3 मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार की गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष भिलाई पुरूषोत्तम देवांगन की सहमति तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक एवं भाजपा भिलाई-3 मंडल अध्यक्ष वरूण यादव के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा भिलाई-3 मंडल अध्यक्ष पद्मिनी साहू ने अपनी मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की।
नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि नई टीम संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ आगामी कार्यक्रमों और अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
भाजपा पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और महिला मोर्चा को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।




Link : https://shricgnewscreator.com/new-responsibilities-assigned-in-the-bjp-mahila-morcha-bhilai-3-mandal-padmini-sahu-announces-the-executive-committee/






