हास्य-व्यंग्य कवि दिनेश देहाती की 60वीं वर्षगांठ पर आयोजित हुआ कवि समागम एवं काव्योत्सव
तिरोड़ी, 10 अक्टूबर 2026 – साहित्य संगम तिरोड़ी द्वारा न्यू रॉयल सामुदायिक भवन, पुरानी तिरोड़ी में सुप्रसिद्ध हास्य एवं व्यंग्य कवि आदरणीय दिनेश देहाती की 60वीं वर्षगांठ (षष्टीपूर्ति महोत्सव) के उपलक्ष्य में भव्य कवि समागम एवं काव्योत्सव का आयोजन किया गया।
हिंदी साहित्य एवं काव्य परंपरा में उत्कृष्ट योगदान हेतु अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि व्यंग्यकार अमन रंगेला ‘अमन’ सनातनी, सावनेर नागपुर (महाराष्ट्र) को “अक्षरायन सम्मान – 2026” से सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर साहित्य संगम तिरोड़ी के अविनाश देशमुख, विस्मय बघेले, विकास सनोडिया, ऋषिकेश ऋषि, डॉ. आशीष नंदा सहित वरिष्ठ साहित्यकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सौजन्य विनोद सनोडिया, अमरवाड़ा ने किया।
Link : https://shricgnewscreator.com/aman-rangela-honored-at-tirodi-poets-gathering-receives-aksharayan-samman-2026/













