पुराने एनडीपीएस मामले में भी चल रहा था फरार, कुम्हारी पुलिस की कार्रवाई
कुम्हारी, गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक युवक को कुम्हारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.516 किलोग्राम गांजा और बिक्री की रकम 26 हजार 340 रुपये जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत एक लाख एक हजार 340 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि डीएमसी खंडहर के पास बरगद के पेड़ के नजदीक एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर लक्ष्मण जगत (34 वर्ष), निवासी रूप नगर, कुम्हारी को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से गांजा और नकदी बरामद हुई।
जांच में पता चला कि आरोपित थाना कुम्हारी के पूर्व एनडीपीएस प्रकरण क्रमांक 293/2026 में भी फरार था। उस मामले में आरोपित प्रेम साहू से 6.315 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था। पुलिस ने लक्ष्मण को पुराने मामले में भी अलग से गिरफ्तार किया है।
नए मामले में अपराध क्रमांक 382/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख)(II)(बी) में अपराध दर्ज कर आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया।
Link: https://shricgnewscreator.com/youth-arrested-while-looking-for-customers-to-buy-cannabis-contraband-worth-one-lakh-seized/








