भिलाई, छत्तीसगढ़ शासन के प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित भिलाई के वरिष्ठ साहित्यकार व शोधकर्ता दुर्गा प्रसाद पारकर का आगामी 15 नवंबर रविवार को जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ स्थित माता कौसल्या की पावन जन्मभूमि कोसला धाम में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
माता कौसल्या जन्मभूमि सेवा समिति कोसला धाम और समस्त धामवासियों की ओर से यह गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब है कि दुर्गा प्रसाद पारकर ने ‘माता कौसल्या जन्मभूमि कोसला’ नामक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक की रचना की है। इसके साथ ही वे प्रदेशभर में लोकप्रिय गीत ‘कौसल्या महामाई’ के भी रचनाकार हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के पश्चात प्रभु राम के ननिहाल और माता कौसल्या की जन्मभूमि कोसला धाम में यह उनका प्रथम आगमन होगा।
Link : https://shricgnewscreator.com/writer-parker-to-be-felicitated-at-kosala-dham-on-the-15th/








