चिट्टा के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 8.06 ग्राम मादक पदार्थ जब्त

Editor
By Editor 1 Min Read

सेक्टर-9 पानी टंकी के पास भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

भिलाई, भिलाई नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेक्टर-9 पानी टंकी के पास से एक युवक को चिट्टा (अफीम) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8.06 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमलेश साव उर्फ गणपत (21 वर्ष), निवासी रूआबांधा, भिलाई नगर के रूप में हुई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ख) के तहत कार्रवाई कर 13 नवंबर को न्यायालय में पेश किया गया।

Link : https://shricgnewscreator.com/21-year-old-man-arrested-with-chitta-synthetic-drug-8-06-grams-of-the-narcotic-substance-seized/

Share This Article