हथखोज मे विराजित हुई माँ अम्बे कि नौ दिव्य स्वरूप, देवीभागवत का आयोजन

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, ग्राम हथखोज में नवजागृति दुर्गोत्सव समिति के तत्वाधान मे प्रत्येक वर्ष कि भांति इस बार (31वां वर्ष ) भी शारदीय नवरात्र पर्व अनुष्ठान अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया जा रहा है। गांव में पहली बार जगतजननी आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की नयनाभिराम प्रतिमाएं प्रतिष्ठित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित की गईं।

इस पावन अवसर पर समस्त ग्रामवासी एवं समिति के संयुक्त तत्वावधान में नवदिवसीय दिव्य संगीतमय ‘श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा’ का भव्य आयोजन किया गया है। कथा के प्रवचनकर्ता भागवताचार्य पंडित संतोष अवस्थी  द्वारा किया जा रहा है।

कथा के व्यासपीठ से पंडित संतोष अवस्थी  ने देवी भागवत के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदिशक्ति की कृपा के बिना मानव जीवन में आध्यात्मिक शांति संभव नहीं है। माँ के नौ स्वरूप जीवन के विभिन्न आध्यात्मिक और धार्मिक मूल्यों को निर्धारित करते हैं। उन्होंने ग्रामवासियों को कथा श्रवण कर जीवन में धर्म, संयम और भक्ति का संदेश दिया। प्रतिदिन श्रीमद देवीभागवत कथा सुनने और संध्याकालीन आरती मे श्रद्धालुओ कि भीड़ उमड़ जाती है।
समिति के द्वारा लगातार भव्य दशहरा और रामलीला का मंचन भी किया जाता है, जिसका यह 34वां वर्ष होगा।

Link : https://shricgnewscreator.com/nine-divine-forms-of-mother-ambe-enshrined-in-hathkhoj-devi-bhagavata-event-organized/

Share This Article