रिटायर कर्मी बोले- पूरे सेवाकाल में परिवार के सदस्य की तरह साथ दिया सोसाइटी ने

Editor
By Editor 4 Min Read

इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी ने 58 सेवानिवृत्त सदस्यों का किया विशेष सम्मान

भिलाई, भिलाई इस्पात संयंत्र की सबसे पहली और प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड (सेक्टर-6) ने अपने सेवानिवृत्त सदस्यों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें अगस्त माह अथवा उससे पूर्व संयंत्र की सेवा से निवृत्त एवं स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले कुल 58 सदस्यों को ससम्मान विदाई दी गई। सोसायटी के इतिहास में यह विलक्षण अवसर था जब एक साथ इतने बड़े पैमाने पर रिकॉर्ड 58 कर्मियों को विदाई दी गई।

अध्यक्षता कर रहे सोसायटी के अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने सभी सदस्यों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और सोसायटी में जमा उनकी स्व-निधियों के खाते देय चेक सौंपे। अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने इस दौरान कहा कि “सोसायटी की नींव आप सभी कर्मचारियों के पसीने और भरोसे पर टिकी है; आपकी सेवानिवृत्ति भले ही संयंत्र से हुई हो, लेकिन इस परिवार से आपका रिश्ता जीवन भर अटूट रहेगा।”

सेवानिवृत्त सदस्यों का किया विशेष सम्मान

भावुक हुए कर्मी, याद किया अपना सेवाकाल

समारोह के दौरान वर्षों की सेवा के बाद विदा ले रहे कर्मचारी अपनी पुरानी यादों और सोसायटी से जुड़े अनुभवों को साझा करते हुए भावुक हो उठे। देबब्रत रॉय (कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग) ने कहा-इस सोसायटी ने मेरे संकट के हर दौर में एक सच्चे परिवार की तरह साथ दिया है, जिसे मैं जीवन भर नहीं भूल सकता। चंद्राशीला सैमुअल (मेडिकल विभाग) ने कहा-संयंत्र की सेवा के साथ-साथ इस संस्था से जुड़ाव ने मुझे आर्थिक और मानसिक रूप से हमेशा संबल प्रदान किया।
छत्तर सिंह डहरे (रिफ्रैक्ट्री इंजीनियरिंग विभाग – आर.ई.डी.) ने कहा- वर्षों की सेवा के बाद आज मिल रहा यह सम्मान मेरे जीवन की सबसे अनमोल पूंजी है। देव नारायण पटेल (इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग) ने कहा- सोसायटी के पारदर्शी कामकाज और आत्मीय व्यवहार ने हमेशा सदस्यों का दिल जीता है। बाला राम (टी.ए.ओ. विभाग) ने कहा आज संस्था से अलग होते समय वैसा ही दुख हो रहा है जैसा अपने पैतृक घर को छोड़ते वक्त होता है।

सेवानिवृत्त सदस्यों का किया विशेष सम्मान

सम्मानित हुए सुदीर्घ सेवा देने वाले कर्मी

विदाई पाने वाले अन्य सम्मानित कर्मियों में प्रमुख रूप से पुरुषोत्तम मेहरा (कोक ओवन एंड कोल केमिकल) अनिमेश तिवारी,प्रदीप कुमार (मेडिकल) पुना राम पाटिल (आर.ई.डी.) पंचानंद,अरविंद कुमार चंद्राकर (ट्रांसपोर्ट एंड डीजल ऑर्गनाइजेशन) राकेश कुमार साहू (इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग) प्रशांत कुमार भानु (इंजीनियरिंग) रॉबिन्सन (ऑक्सीजन प्लांट-2) कौशलेन्द्र कुमार गुप्ता (रिसर्च एंड कंट्रोल लैब) गिरीश कुमार वर्मा, किशोर कुमार नशीने, महेश कुमार दुबे (एल.डी.सी.पी.) आर.एस.मिश्रा, जेम्स जॉर्ज (वाटर मैनेजमेंट) गाजभिये शैलेश एन (सी.सी.एन.बी.डी.) प्रदीप कुमार दास शर्मा, लटूरी सिंह सावेरिया, अर्जुन सिंह भेड़िया (सिंटर प्लांट-2) के.गणेश कुमार, मोहनलाल सिन्हा (मर्चेंट एंड वायर रॉड मिल) बसंत कुमार महोबिया (रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल) रामलिंगम मुदालियर, प्रतीक भोई (ब्लास्ट फर्नेस) कृष्ण कुमार साहू (प्लेट मिल)आलोक कुमार श्रीवास्तव (पी.पी.एन.सी.), महेश कुमार साहू, नरेश कुमार चंद्राकर(मार्स) निताई चंद्रा पॉल (बार एंड राड मिल) संजॉय नारायण रॉय, यमन लाल (स्टील मेल्टिंग शॉप-3) आर. सी.मैथ्यू (पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन), स्वरूप कुमार नंदी (पी.बी.एस.) बिनाय कुमार डे (गेस्ट हाउस), विनोद कुमार (यूनिवर्सल रेल मिल) के साथ एस.रामुलु, पीतांबर, संजय कुमार अग्रवाल, विजय कुमार साहू, संजय दत्ता, जी.वेंकटेश्वर राव, ए.ईश्वर राव, विजय शंकर, पी.राजेंद्र, पी. टाटा राव,कमल नारायण भारती,रवि, नोहरी राम, धुपई, योगेंद्र कुमार साहू, अंबिका प्रसाद, देवेंद्र कुमार उईके और आजाद कुमार शामिल हैं।

गरिमामय उपस्थिति एवं आभार प्रदर्शन

इस अवसर पर सोसायटी के संचालक मंडल के सदस्यों सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन संस्था के प्रबंधक एम. मुरलीधर ने किया, जबकि समारोह के अंत में वरिष्ठ सहायक चंचल प्रसाद तिवारी ने सभी अतिथियों एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Link : https://shricgnewscreator.com/retired-employees-said-the-society-stood-by-them-like-a-family-member-throughout-their-entire-tenure/

Share This Article