पार्षद अपर्णा सुब्रतो दासगुप्ता के आग्रह पर निगम प्रशासन ने पंचशील नगर पश्चिम चरौदा के सामुदायिक मंगल भवन में की व्यवस्था, 15 सदस्यों को ठहराया गया
भिलाई, विगत दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते प्राकृतिक आपदा जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। बारिश से प्रभावित परिवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम प्रशासन ने तीन परिवारों के 15 सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर ठहराने की व्यवस्था की है। पार्षद अपर्णा सुब्रतो दासगुप्ता के आग्रह पर निगम प्रशासन ने पंचशील नगर पश्चिम चरौदा स्थित सामुदायिक मंगल भवन को प्रभावित परिवारों के लिए अस्थायी आश्रय स्थल के रूप में उपलब्ध कराया।
लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में कई स्थानों पर जलभराव और आवागमन की स्थिति प्रभावित हुई है। ऐसे में प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की आवश्यकता महसूस की गई। पार्षद के आग्रह के बाद निगम प्रशासन ने तत्काल पहल करते हुए बारिश प्रभावित तीन परिवारों के कुल 15 सदस्यों को सामुदायिक मंगल भवन में ठहराया।
सामुदायिक भवन में ठहराए गए परिवारों को बारिश से राहत मिलने तक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। निगम प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा की स्थिति को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी बारिश से प्रभावित लोगों की जानकारी निगम प्रशासन तक पहुंचाई जा रही है।
पार्षद अपर्णा सुब्रतो दासगुप्ता ने कहा कि लगातार बारिश के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए निगम प्रशासन से तत्काल सुरक्षित स्थान की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया था। इसके बाद प्रभावित परिवारों को मंगल भवन में ठहराया गया है।
भारी बारिश को देखते हुए निगम प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से सतर्क रहने तथा जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही किसी भी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने कहा गया है।
Link : https://shricgnewscreator.com/three-families-affected-by-heavy-rains-found-safe-shelter-at-mangal-bhavan/













