भिलाई, भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा पश्चिम मंडल, जिला भिलाई द्वारा वार्ड क्रमांक 66, सेक्टर-7 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महिला मोर्चा के नेतृत्व में “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, माताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान को केंद्र में रखते हुए सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की सबसे विशेष और भावनात्मक पहल यह रही कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों को मंच पर सम्मानपूर्वक स्थान दिया गया, जबकि भाजपा पदाधिकारी श्रोताओं के रूप में बैठे। बच्चों और माताओं की देखभाल में प्रतिदिन जुटी इन बहनों के अनुभवों को सुनना कार्यक्रम का सबसे आत्मीय क्षण रहा। उपस्थित लोगों ने इस पहल को सेवा और सम्मान का अनूठा उदाहरण बताया।

मुख्य अतिथि एवं पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो मनीष पाण्डेय ने कहा कि समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनें बच्चों के भविष्य निर्माण एवं मातृ-स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं और उनका सम्मान पूरे समाज का सम्मान है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उपहार स्वरूप खिलौने वितरित किए गए तथा शिशुओं की माताओं को पौष्टिक आहार भेंट किया गया। इसके साथ ही “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सेवा ही संगठन” के मंत्र को आत्मसात करते हुए भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक सेवा और सहयोग पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। सेवा का संकल्प तभी सार्थक होता है जब सेवा कार्य में समर्पित लोगों को सम्मान और प्रोत्साहन मिले।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता खर्चे, कलावती एवं महालक्ष्मी का श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। अतिथियों ने उनके समर्पण, सेवा भावना और बच्चों के सर्वांगीण विकास में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की।

कार्यक्रम में भाजपा पश्चिम मंडल के महामंत्री बी. पद्मनाभन, सविता नाहक, केशव पटेल, प्रभारानी साहू, रजनीकांत पांडे, सीमा तिवारी, सरोज तहनगुरिया, महेंद्र यादव, पिंकी सिन्हा, ज्योति सेन, श्वेता जैन, टिकेश्वरी साहू, सुजीत कुमार सोनवानी, शांति साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, माताएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
आंगनबाड़ी विभाग की ओर से सुपरवाइजर योगेश्वरी देशलहरे सहित संगीता खर्चे, कलावती, गुरमीत कौर, महालक्ष्मी, कामिन साहू, सुनीता मांझी, रेणु सिंह, लूद मेरी एवं चंद्रमुखी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन सेवा, सम्मान और सामाजिक दायित्व के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि बच्चों की मुस्कान, माताओं का विश्वास और सेवा में जुटे हाथों का सम्मान ही ऐसे आयोजनों की वास्तविक सफलता है।
Link : https://shricgnewscreator.com/the-bjp-honored-anganwadi-workers-by-seating-them-on-the-dais-and-celebrated-a-festival-of-service-with-the-children/













