पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर एकात्म मानववाद और अंत्योदय का संदेश

Editor
By Editor 3 Min Read

वार्ड 23 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण, वक्ताओं ने अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर दिया जोर

भिलाई, चरौदा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 25 सितंबर को वार्ड क्रमांक 23 में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के सिद्धांतों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष ए. गौरी शंकर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, व्यक्तित्व और विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को प्राथमिकता दी। उनके विचारों में समाज के सभी वर्गों के विकास और राष्ट्रहित की भावना प्रमुख थी।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद केवल राजनीतिक विचारधारा नहीं, बल्कि व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की अवधारणा है। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक हैं।

कार्यक्रम में  पूर्णिमा ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका लाभ समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को उसका लाभ दिलाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस दौरान वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सामाजिक चिंतन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान तथा एकात्म मानववाद की अवधारणा पर भी चर्चा की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विश्वकर्मा समिति के राष्ट्रीय संयोजक के. विश्वनाथ, भाजपा मंडल महामंत्री राजेश मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, प्रमिला टांडी, मनोज चक्रधारी, आशीष बोरकर, तरुण परगनिया, रोहित चौधरी, रेखा साहू, सुशांत भट्टाचार्य, लेख राम साहू, करण गुप्ता, प्रकाश शुक्ला, सुनील घोष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Link : https://shricgnewscreator.com/the-message-of-integral-humanism-and-antyodaya-on-the-birth-anniversary-of-pandit-deendayal-upadhyaya/

Share This Article