गणेश महोत्सव पर सुर संगीत संगम मेलोडी मेकर्स की भक्तिमय भजन संध्या

Editor
By Editor 2 Min Read

भिलाई नगर, गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर सांगीतिक संस्था “सुर संगीत संगम मेलोडी मेकर्स, भिलाई” द्वारा सेक्टर-7, भिलाई में एक भावपूर्ण एवं भक्तिमय भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंचल के सुप्रसिद्ध एवं प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक भाव से सराबोर कर दिया।

भजन संध्या में नारायण शास्त्री, शांताराम वानखेड़े, कविता सिंह, सुरूची यादव, गौरिशा मिश्रा, वीणा दीक्षित, रितू शर्मा, शिल्पा यादव एवं दीपा बोकाडे ने सहभागिता की। कलाकारों ने श्री गणेश, श्री राम, श्री कृष्ण एवं भगवान शिव को समर्पित एक से बढ़कर एक भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मधुर स्वरों और भावपूर्ण गायन ने उपस्थित दर्शकों एवं श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए भक्ति, संगीत एवं आध्यात्मिक आनंद की अनूठी अनुभूति प्राप्त की। भजनों के साथ पूरा वातावरण भक्तिरस में डूबा नजर आया और कार्यक्रम ने गणेश महोत्सव की आध्यात्मिक गरिमा को और भी समृद्ध किया।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन शिल्पा यादव ने अपनी अनूठी एवं आकर्षक शैली में किया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के संयोजक महेश कुमार विनोदिया ने भजन संध्या को अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से सफल बनाने वाले सभी भजन गायक कलाकारों, सहयोगियों तथा उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कलाकारों की मेहनत, समर्पण और संगीत के प्रति प्रेम ही ऐसे आयोजनों को यादगार बनाता है।

Link : https://shricgnewscreator.com/devotional-bhajan-evening-by-sur-sangeet-sangam-melody-makers-on-the-occasion-of-ganesh-mahotsav/

Share This Article