युवाओं का सम्मान देश की ताकत का सम्मान है: सुमन एक्का

Editor
By Editor 5 Min Read

वक्ता मंच द्वारा 50 युवा सम्मानित

रायपुर, वक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन द्वारा युवा अभिव्यक्ति समारोह का आयोजन विमतारा सभागार में संपन्न हुआ l इस अवसर पर विभिन्न मोर्चों पर उल्लेखनीय कार्य कर रहे राजधानी व आसपास के 50 युवाओं को युवा गौरव सम्मान प्रदान किया गया l

समारोह की मुख्य अतिथि उपसंचालक (वित्त) श्रद्धा सुमन एक्का थी l वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र शर्मा ने अध्यक्षता की l मेकाहारा के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर, डॉ. अंशुली कलश एवं डॉ. उपेंद्र त्रिवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि इस वर्ष के युवा सम्मान हेतु जल संरक्षण, लोक कला, जैव संरक्षण, रक्तदान, छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास, खेल, लेखन, पत्रकारिता सहित शिक्षा व चिकित्सा में नवाचारी कार्यों में कार्यरत युवाओं का चयन किया गया था l

समारोह का आरंभ प्रांजल सिंह राजपूत के भरथरी एवं खेम यादव के छत्तीसगढ़ी लोक गीत गायन से हुआ l इसके बाद प्रणम तिवारी ने कत्थक नृत्य, डॉ. अनुराग सिंग विश्वकर्मा ने जैव एवं वन संरक्षण, ऐश्वर्य पाठक ने खेल, डॉ. वैभव बेमेतरिहा ने जल संरक्षण , डॉ. अर्चना तुपट ने साहित्य तथा अमित कुमार चौहान ने मीडिया अध्ययनवेत्ता के क्षेत्र में जारी अपने कार्यों, उपलब्धियों व चुनौतियों की जानकारी सदन को प्रदान की l समारोह के दौरान सारंगढ़ के युवा कवि विजय कोसले के काव्य संग्रह “आईना” का विमोचन किया गया l विजय कोसले द्वारा अपने काव्य संग्रह की कुछ कविताओं का पाठ भी किया गया l समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि युवा देश की ताकत होते है इसलिए युवाओं का सम्मान देश की ताकत का सम्मान है l छत्तीसगढ़ युवाओं का प्रदेश है l इस प्रदेश की पूंजी धान के भंडार के साथ युवाओं का जोश भी है l यहां का युवा मेहनती व ईमानदार होने के साथ ही सबके लिए अपने हृदय में आदर का भाव संजोकर रखता है l राजधानी व आसपास कार्यरत ऐसे असाधारण युवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है , जिन्होंने अपने पसीने से उत्कृष्टता व सफलता की नई इबारत लिखी है l

इस समारोह के विशेष आकर्षण के रूप में चयनित 50 युवाओं को युवा गौरव सम्मान प्रदान किया गया l समारोह का प्रभावी संचालन वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते एवम् संयोजन वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू द्वारा किया गया l इस अवसर पर विवेक बेहरा,मनीष अवस्थी, राजाराम रसिक, ज्योति शुक्ला, कुमुद लाड, प्रमोद पटले, सी एल दुबे, देव मानिकपुरी, हरिशंकर सोनी, फलेंद्र साहू, हेमलाल पटेल, खेमराज साहू, पूर्णेश डडसेना सहित टीम वक्ता मंच के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे l प्रदेश भर में नशे की रोकथाम हेतु स्वैच्छिक प्रयासों को तीव्र करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ l

आज सम्मानित होनेवालों में प्रणम तिवारी ( कत्थक), डॉ. दीप श्री अग्रवाल (दंत चिकित्सा), योगेश मेघानी (व्यवसाय), अखिल कलश ( नवाचार), राधिका पटेल (कुश्ती), डॉ. अनुराग विश्वकर्मा (जैव विविधता संरक्षण), मनोज देवांगन (फोटो जर्नलिज्म), रेणु वर्मा ( नर्सिंग ), जाकिर हुसैन (पत्रकारिता), मोहित सिंह सेंगर (पत्रकारिता),दिनेश यदु (पर्यावरण पर जमीनी लेखन), ऐश्वर्या पाठक (खेल), महेन्द्र सिंह ध्रुव (रक्तदान), गौतम चौबे ( लोक कला), अमित चौहान (मीडिया अध्ययन वेत्ता), डॉ. वैभव बेमेतरिहा (जल संरक्षण), देव हीरा लहरी (छत्तीसगढ़ी लोक साहित्य), खेमराज साहू (एडवेंचर टूरिज्म), नेहा पटनायक (भरत नाट्यम), श्रुति संघी जैन (शास्त्रीय संगीत), यामिनी धीवर (राष्ट्रीय खिलाड़ी), खिलेश साहू (महानदी बचाओ आंदोलन), खेम यादव (लोक कला), ऋषभ देव साहू (युवा वाणी), गौरव अग्रवाल (समाज सेवा), अंकुर शुक्ला (गोंड आर्ट), प्रांजल सिंह राजपूत (भरथरी), यतीश श्रीवास्तव (लेखन), आरव शुक्ला (काव्य पाठ), डॉ. अजय त्रिपाठी (छात्र आंदोलन), रमन हलवाई (पत्रकारिता), ऋतु राज साहू (छत्तीसगढ़ी भाषा को शासकीय स्तर पर स्थापित करने हेतु), रिंकू अग्रवाल (रक्तदान), हेमलाल पटेल (लोक कला), प्रवीण पाठक (पत्रकारिता) सहित 50 व्यक्तित्व शामिल हुए l

Link : https://shricgnewscreator.com/respecting-the-youth-is-respecting-the-nations-strength-suman-ekka/

Share This Article