दो दोस्तों की मदद से उठी गरीब की बेटी की डोली

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, खुर्सीपार क्षेत्र के दो युवाओं की मदद से एक गरीब परिवार की बेटी का विवाह आसानी से हो गया।  केनाल रोड जोन-2 खुर्सीपार में एक रिक्शा चालक की बेटी की शादी में आर्थिक दिक्कतें आ रही थी। ऐसे में सार्वजनिक उपक्रम में सेवारत स्थानीय निवासी जेडी खान और दीपक कुमार ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। जिसमें दोनों दोस्तों ने राशन का सामान इस परिवार को उपलब्ध कराया। इसके बाद 12 अप्रैल को इस गरीब परिवार की बेटी की शादी निर्विघ्न सम्पन्न हुई।

Share This Article