भारत माता की आरती के साथ हुआ मशाल यात्रा का समापन, बड़ी संख्या में बजरंगी रहे मौजूद
भिलाई 3, अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ बजरंग दल की ओर से 14 अगस्त को विशाल मशाल रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। हाथों में मशाल लेकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति और अखंड भारत के संकल्प का संदेश दिया।
रैली के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने अखंड भारत की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

मशाल यात्रा में नाराधेश्वर गौ धाम के संरक्षक सतीश साहू एवं रतन यादव सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। आयोजन में जिला मंत्री अरुण शर्मा, जिला संयोजक पुष्पराज सिंह, प्रखंड संयोजक अभिनय माली, प्रखंड मंत्री खिलावन तथा सह मंत्री अभिषेक सिंह सहित बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

मशाल रैली के समापन अवसर पर विधिवत भारत माता की आरती की गई। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए सदैव कार्य करने का संकल्प लिया।
आयोजकों ने कहा कि अखंड भारत दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश की एकता, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का अवसर है। युवाओं को राष्ट्रहित और समाजहित के कार्यों से जोड़ना तथा देश के प्रति समर्पण की भावना जागृत करना इस प्रकार के आयोजनों का प्रमुख उद्देश्य है।
आयोजन को सफल बनाने में बजरंग दल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन के बाद जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों ने रैली में शामिल सभी बजरंगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Link : https://shricgnewscreator.com/bajrang-dal-took-out-a-massive-torchlight-rally-on-akhand-bharat-diwas/








