प्रगतिशील किसान जवाहर की याद में श्रद्धांजलि सभा 23 को

Editor
By Editor 1 Min Read

भिलाई, जिला बालोद स्थित ग्राम चौरेल के प्रगतिशील किसान जवाहर सिंह चंद्राकर का निधन विगत 13 जुलाई को हो गया। वे आजीवन कृषि के प्रति समर्पित रहे।

अगासदिया परिवार के संयोजक व प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. परदेशी राम वर्मा ने बताया कि स्व. जवाहर सिंह चंद्राकर जीवन भर गांव में रहे। उनके सुपुत्र कमलेश चंद्राकर उन्हें अक्सर भिलाई लेकर आते थे लेकिन कुछ दिन यहां रहकर फिर चौरेल चले जाते थे। अपनी जमीन अपना गांव,अपने साथी, गांव की गलियां, चौरेल का विराट मंदिर परिसर,गांव के पास की नदी, पैरी क्षेत्र उन्हें फिर गांव आने पर मजबूर कर देता था। हाल ही में भिलाई आए तो अगासदिया परिसर में पगड़ी पहनाकर उपस्थित लोगों ने उनसे आशीर्वाद लिया था। इनमें डॉ. वर्मा के साथ डॉ. रजनी नेल्सन और शायर अब्दुल कलाम सहित अन्य लोग थे। स्व. जवाहर सिंह चंद्राकर की श्रद्धांजलि सभा 23 जुलाई गुरुवार को ग्राम चौरेल में रखी गई है।

Link : https://shricgnewscreator.com/tribute-meeting-in-memory-of-progressive-farmer-jawahar-on-the-23rd/

Share This Article