भिलाई, इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लि. सेक्टर -6 की वार्षिक आम सभा 12 जुलाई रविवार, को सुबह 10:30 बजे से परशुराम भवन सेक्टर-2 में रखी गई है।
अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र ने बताया कि छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम की धारा 49 के प्रावधानों के अनुरूप यह आमसभा होगी। जिसमें अध्यक्ष का वार्षिक प्रतिवेदन,अंकेक्षित वित्तीय पत्रक वर्ष 2025-2026 का अनुमोदन,वर्ष 2027- 2028 के प्रस्तावित बजट का अनुमोदन,वर्ष 2025- 2026 का देय लाभांश का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2026- 2027 के लेखा पत्रकों का अंकेक्षण हेतु संपरीक्षक की नियुक्ति और कर्मचारियों को एक्सग्रेसिया राशि भुगतान सहित अन्य गतिविधियां होंगी। सदस्यों को भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जारी गेटपास एवं संस्था की पासबुक लाना अनिवार्य है।






