भिलाई-3 व चरोदा मंडल की संयुक्त बैठक में आंदोलन की तैयारियों को अंतिम रूप
निगम घेराव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को मिला मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश
भिलाई, भारतीय जनता पार्टी भिलाई-3 एवं चरोदा मंडल द्वारा आगामी भिलाई-3 चरोदा नगर निगम घेराव को लेकर संयुक्त बैठक का आयोजन रुक्मणी पैलेस में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन उपस्थित रहे।
बैठक में मंचासीन अतिथियों के रूप में जिला महामंत्री सुषमा जेठानी, भिलाई-3 प्रभारी मनोज तिवारी, चरोदा प्रभारी बिजेंद्र सिंह भिलाई 3 सह प्रभारी गुरमीत सिंह सूखो, भिलाई-3 मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, चरोदा मंडल अध्यक्ष ए गौरीशंकर, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष चन्द्रप्रकाश पांडेय, तुलसी ध्रुव, विपिन चंद्राकर, दिलीप पटेल एवं राधेश्याम वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत चरोदा मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर के स्वागत भाषण एवं अध्यक्षीय उद्बोधन से हुई। बैठक में दोनों मंडलों के पदाधिकारियों, पार्षदगण एवं कार्यकर्ताओं को निगम घेराव कार्यक्रम की रूपरेखा, रणनीति एवं जिम्मेदारियों को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
अतिथियों ने विषय को लेकर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि
बिजेंद्र सिंह ने चरोदा मंडल के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर निगम घेराव को सफल बनाने एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया, मनोज तिवारी ने बूथ स्तर तक समन्वय बनाकर सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारीपूर्वक कार्यक्रम की तैयारियों में जुटने का मार्गदर्शन दिया, रामखिलावन वर्मा ने नगर निगम की जनसमस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखने की बात कही ।
विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू ने संगठन की एकजुटता एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया, सुषमा जेठानी ने अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने एवं संगठनात्मक रूप से सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का मार्गदर्शन दिया, पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को लेकर पूरी मजबूती से संघर्ष करें एवं निगम घेराव कार्यक्रम को प्रभावी व ऐतिहासिक बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
बैठक का आभार भिलाई 03 मंडल अध्यक्ष वरुण यादव द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल महामंत्री द्वय श्यामसुंदर जायसवाल एवं समीर अग्रवाल, एवं पूर्णिमा ठाकुर द्वारा किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्य करता संकल्पित हुए की कांग्रेस की बेईमान सरकार को उखाड़ फेंकना है और भारतीय जनता पार्टी की पारदर्शी सरकार को बैठना है और क्षेत्र का विकास करना है ।






