भिलाई, नेशनल क्योकुशिन कराटे इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन एवं कराटे एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में क्योकुशिनकॉन कराटे एसोसिएशन, भिलाई दुर्ग (छत्तीसगढ़) द्वारा भिलाई-3 में कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 28 जून 2026 को प्रातः 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर, नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा निर्मल कोसरे करेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुजीत बघेल (वरिष्ठ समाजसेवी), सतीश साहू (विधायक प्रतिनिधि), मनीष वर्मा (पार्षद), राम सूर्यवंशी (पार्षद), डे साहब (पार्षद), ललित शिवकुमारी (पार्षद), लोकेश साहू (पार्षद), पार्वती महानंद (पार्षद) तथा रंजिता बेनवा (पार्षद) शामिल होंगे।
आयोजकों ने नगर के जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान करने की अपील की है।
आयोजक: क्योकुशिनकॉन कराटे एसोसिएशन, भिलाई दुर्ग (छत्तीसगढ़)।






