नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर हुई शुरुआत
भिलाई, 10 जून 2026, भारतीय जनता पार्टी भिलाई-3 मंडल की संगठनात्मक बैठक रुक्मणी पैलेस, उमदा रोड, भिलाई-3 में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
भिलाई जिला प्रभारी रामजी भारती ने संबोधन में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति एवं उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा ने पार्टी के प्रति निष्ठा पूर्वक और ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करने की बात कही ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वरुण यादव ने की। मंच संचालन श्याम सुंदर जायसवाल ने किया और अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार एवं उन्हें धन्यवाद देते हुए समीर अग्रवाल ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की ।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा भिलाई जिला प्रभारी रामजी भारती, जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन एवं अहिवारा विधायक डोमनलाल कोरसेवाड़ा, सुषमा जेठानी, चंद्रकांता मांडले, उपकार चंद्राकर, प्रेमलाल साहू, राम खिलावन वर्मा, सतीश साहू, विपिन चंद्राकर, सीता साहू, हमीद अहमद, राजेश ठाकुर, दिलीप पटेल, पार्षदगण फिरोज़ फारुकी, तुलसी ध्रुव, गुरु चरण सिंह, राकेश बंछोर, प्रेम लता चंद्राकर, कुसुम चंद्राकर, रवि नाहर, कांति सिंह, तुलसी मरकाम, बाल मुकुंद वर्मा, महेंद्र यादव, पद्मिनी साहू, देवेन्द्र माहेश्वरी, राजेंद्र साहू, मनीष झा, रामजी गुप्ता, हूपेन्द्र चन्द्र, अग्रलाल जोशी, पुखराज जैन, लवकुश सोनी, ग्यानदास, दीप पटेल, मुकेश अग्रवाल, संजय ठाकुर, तोरण सोनी, साजन माली, तेजस पाल, राजकुमार साहू, संदीप पाली, सुरेंद्र श्रीवास्तव, लेखराम साहू, वीरेंद्र पटेल, उदयराम, पवन वर्मा, प्रमोद वर्मा, आशीष वर्मा, शुभम चिनचूलकर, अजय साहू, गीता वर्मा, महेंद्र साहू, महेश तिवारी, अभिषेक शर्मा, रीना, पूजा, पुष्पा, गीता साहू, राधा वर्मा, चंद्रिका सोनी, सुशील कर्माकर, अंकित यादव, हनुमत निषाद, सम्यक तिवारी, अर्पणा मुखर्जी उपस्थित रहे।






